बारासात मेडिकल कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में लगी आग

  • Aug 20, 2026
Khabar East:Fire-breaks-out-at-Barasat-Medical-College-girls-hostel
उत्तर 24 परगना,20 अगस्तः

त्तर 24 परगना के बारासात मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल से सटे एनटीएस बिल्डिंग के गर्ल्स हॉस्टल के एक कमरे में गुरुवार सुबह आग लग गई। आग लगने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। खबर मिलते ही दमकल की एक गाड़ी तुरंत मौके पर पहुंची। अस्पताल प्रशासन और हॉस्टल की छात्राओं की तत्परता से 10-15 मिनट में ही आग पर काबू पा लिया गया। इससे बड़ा हादसा टल गया। बारासात मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की डिप्टी सुपरिंटेंडेंट निवेदिता मिश्रा ने बताया कि फायर और इलेक्ट्रिक टीम को भी तुरंत सूचना दी गयी थी। दमकल सूत्रों के अनुसार आग में कमरे का फर्नीचर, कपड़े और जरूरी कागजात जलकर नष्ट हो गए। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

 प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। दमकल विभाग मामले की जांच कर रहा है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: