घुसपैठियों को जल्द से जल्द झारखंड छोड़ने की चेतावनी

  • May 29, 2026
Khabar East:Intruders-warned-to-leave-Jharkhand-as-soon-as-possible
बोकारो,29 मईः

जिले में बीजेपी का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित किया गया। कार्यशाला के दूसरे दिनरक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने घुसपैठियों के मुद्दें पर कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि जो भी घुसपैठियां झारखंड के अंदर हैं वह जल्द से जल्द बाहर निकल जाए,नहीं तो उन्हें उनके देश भेजने का काम किया जाएगा। संजय सेठ ने कहा कि रांची में एक लाख बांग्लादेशी मुसलमान घुसपैठी मौजूद हैं। यह बातें बोकारो के सेक्टर-4 में आयोजित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यशाला में शामिल होने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को संवैधानिक संस्थाओं पर भरोसा नहीं है, यही कारण है कि कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं का विरोध कर रही है, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने एसआईआर सही ठहराया है। हम यह नहीं चाहते हैं कि बांग्लादेशी आकर यहां सरकार बनाने का काम करें उन्होंने कहा कि आने वाले पंचायत चुनाव में भाजपा बेहतर प्रदर्शन करेगी। लोकसभा और विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करते हुए सरकार बनाने का काम करेगी क्योंकि यहां झूठे वायदे कर लोगों को ठगने का काम किया गया है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: