पटना समेत 16 जिलों में तेज आंधी-बारिश का रेड अलर्ट

  • May 29, 2026
Khabar East:Red-Alert-for-Severe-Storms-and-Rain-in-16-Districts-Including-Patna
पटना,29 मईः

राजधानी पटना समेत बिहार के कई जिलों में शुक्रवार सुबह अचानक मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। राजधानी पटना में दिन के समय ही रात जैसा माहौल देखने को मिल रहा है। आसमान में गंभीर रूप से काले बादल छा गए और तेज गर्जन, बिजली चमकने तथा तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। कई इलाकों में इतनी घनी बादल छाए रहे कि दिन के समय भी लोगों को वाहन की हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। मौसम विभाग ने पहले ही राज्य के कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया था और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी थी।भारत मौसम विज्ञान विभाग के पटना केंद्र की ओर से जारी तात्कालिक मौसम चेतावनी में पटना सहित गया, जहानाबाद, नालंदा, पूर्वी चंपारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी और शिवहर समेत 16 जिलों में तेज आंधी और बारिश की संभावना जताई गई थी।

 विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि अगले दो से तीन घंटे के दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। इसके साथ ही मेघ गर्जन और वज्रपात की भी आशंका जताई गई थी। मौसम विभाग ने इसे रेड वार्निंग श्रेणी में रखा है, जिसका मतलब है कि लोगों को तत्काल सावधानी बरतने की जरूरत है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: