बिहार एमएलसी चुनाव के लिए जन सुराज पार्टी के उम्मीदवारों का ऐलान

  • Sep 20, 2026
Khabar East:Jan-Suraaj-Party-announces-candidates-for-Bihar-MLC-elections
पटना,20 सितंबरः

बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की तैयारी शुरू हो गई है। उम्मीदवारों को मैदान में उतारने का सिलसिला भी जारी है। आरजेडी के बाद अब जन सुराज पार्टी ने भी पहली सूची जारी कर दी है। प्रशांत किशोर ने आज पांच उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। बाकी के तीन सीटों पर उम्मीदवार के नाम का ऐलान आने वाले दो-तीन दिनों में किया जाएगा।

पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. दिव्या ज्योति, सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से आफाक अहमद, कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से रजनीश रंजन, दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से सुरेंद्र प्रसाद राय और दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से रविंद्र कुमार यादव चुनाव लड़ेंगे। पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र, तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र और तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए आज उम्मीदवारों का ऐलान नहीं हुआ है।

 इस संबंध में प्रशांत किशोर ने कहा कि बाकी तीन सीटों पर पर भी जल्द ही घोषणा कर दी जाएगी। प्रशांत किशोर ने कहा कि शिक्षकों की लड़ाई बिहार में कई वर्षों से चलती आ रही है। यात्रा के समय से ही वित्तरहित और नियोजित शिक्षकों के मसले पर संघर्ष चल रहा है। सभी शिक्षक संगठन को मिलाकर संघर्ष समिति बनाई जाएगी। हमारी पार्टी दो-तीन साल तक शिक्षक समितियों के साथ काम करेगी। प्रशांत किशोर ने पढ़े-लिखे स्नातक मतदाताओं से आगे आने की अपील की।

Author Image

Khabar East

  • Tags: