बाढ़ अनुमंडल के पंडारक थाना में मोकामा विधायक अनंत सिंह के समर्थक के साथ मारपीट और जान मारने के प्रयास मामले में प्राथमिकी दर्ज किया गया है। पंडारक थाना कांड संख्या 46/26 पूर्व सांसद सूरजभान सिंह के साथ उनके भाई कन्हैया और बहनोई माधव कुमार उर्फ खन्ना सहित 8 लोगों पर मामला दर्ज कर लिए। पटना में इलाज करवा रहे पीड़ित सोबिर कुमार उर्फ सुमित ने अपने फर्द बयान में बताया है कि विधायक अनंत सिंह के लिए मोकामा विधानसभा चुनाव में समर्थन किए थे जिस कारण सूरजभान सिंह और कन्हैया सिंह द्वारा साजिश रच कर माधव कुमार उर्फ खन्ना के द्वारा गले में गमछा डाल हत्या का प्रयास किया गया, इस दौरान कई लोग उसके साथ मारपीट करते रहे।
पंडारक थाना में हत्या के प्रयास सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर पुलिस जांच में। जुटी हुई है।विधानसभा चुनाव के समय आवेदन कर्ता सुमित पर भी पूर्व सांसद वीणा देवी के गाड़ी में तोड़फोड़ का मामला दर्ज किया गया था।