डुंगरीपाली रेलवे स्टेशन पर विदेशी मुद्रा और 2.69 लाख रुपये जब्त

  • Feb 25, 2026
Khabar East:Foreign-Currency-Rs-269L-Seized-At-Dunguripali-Railway-Station
भुवनेश्वर,25 फरवरीः

ओडिशा के सुवर्णपुर जिले स्थित डुंगरीपाली रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लावारिस हालत में पड़े एक संदिग्ध बैग से 19 विदेशी मुद्रा नोट और 2.69 लाख रुपये की भारतीय नकदी बरामद की।

रिपोर्ट के अनुसार, आरपीएफ के एक हवलदार ने स्टेशन पर एक युवक को बैग के साथ बैठे देखा और उसे संदेह हुआ। पूछताछ करने पर युवक ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के झांसी जाने के लिए पुरीदुर्ग ट्रेन का इंतजार कर रहा है। इसी दौरान वह बैग छोड़कर मौके से फरार हो गया।

 इसके बाद आरपीएफ टीम ने रेलवे सुरक्षा बल के अन्य कर्मियों के साथ मिलकर बैग को जब्त किया। तलाशी लेने पर बैग से 2.69 लाख रुपये की भारतीय मुद्रा के अलावा संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), मलेशिया, चीन और थाईलैंड की विदेशी करेंसी के 19 नोट बरामद हुए।

 फिलहाल संबंधित अधिकारी फरार युवक की पहचान और इतनी बड़ी रकम साथ रखने के उद्देश्य की जांच कर रहे हैं।

Author Image

Khabar East

  • Tags: