छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

  • Sep 16, 2026
Khabar East:Major-administrative-reshuffle-in-the-Chhattisgarh-Excise-Department
रायपुर,16 सितंबरः

छत्तीसगढ़ में आबकारी विभाग ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 165 अधिकारी-कर्मचारियों की पदस्थापना में बदलाव किया है। जारी तबादला आदेश में विभाग के विभिन्न स्तरों पर कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को नई जगह जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसमें जिला आबकारी अधिकारी से लेकर मैदानी अमले और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों तक के नाम शामिल हैं। तबादला सूची के अनुसार प्रदेश के 12 जिला आबकारी अधिकारियों को नई पदस्थापना दी गई है। इसके साथ ही 31 सहायक जिला आबकारी अधिकारी और 57 आबकारी उप निरीक्षकों के कार्यस्थल में भी बदलाव किया गया है। विभाग में किए गए इस फेरबदल में केवल अधिकारी स्तर तक ही बदलाव सीमित नहीं रहा। मैदानी अमले के साथ कार्यालयीन और सहायक कर्मचारियों को भी स्थानांतरित किया गया है।

 आदेश के तहत आबकारी विभाग के 39 हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल का भी तबादला किया गया है। वहीं 12 क्लर्क तथा 14 ड्राइवर और चपरासियों को भी नई जगह पदस्थ किया गया है। इस तरह विभाग की ओर से जारी सूची में कुल 165 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं।

Author Image

Khabar East

  • Tags: