बीरभूम के होटल में लगी भीषण आग, सात लोगों की दर्दनाक मौत

  • Aug 17, 2026
Khabar East:Massive-fire-at-a-hotel-in-Birbhum-seven-people-die-a-tragic-death
कोलकाता,17 अगस्तः

पश्चिम बंगाल के बीरभूम में सोमवार सुबह तारापीठ पुलिस स्टेशन के पास स्थित एक होटल में भीषण आग लग गई। जानकारी के मुताबिक इस हादसे में कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। होटल में सुबह करीब चार बजे आग लगी।

 बताया जा रहा है कि सावन का आखिरी सोमवार होने के कारण होटल तीर्थयात्रियों से पूरी तरह भरा हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि आग उस समय शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी, जब कई लोग सो रहे थे। हालांकि, आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।

 इस बीच स्थानीय लोगों को आशंका है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया गया। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: