विस्फोटक लूट कांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

  • Jun 15, 2025
Khabar East:Mastermind-In-Explosives-Loot-Incident-Arrested
भुवनेश्वर,15 जूनः

पुलिस ने विस्फोटक लूट कांड के मुख्य आरोपी जॉर्ज मुंडा को सुंदरगढ़ जिले के के.बलांग थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।

डीआईजी (पश्चिमी रेंज) बृजेश राय ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी देते हुए बताया कि माओवादियों का मुखबिर जॉर्ज मुंडा विस्फोटकों की लूट में शामिल था।

 यह सफलता राउरकेला के बालूघाट पेट्रोल पंप से विस्फोटक जब्ती मामले में गिरफ्तार श्रवण अग्रवाल और उनकी पत्नी निकिता अग्रवाल से पूछताछ के बाद मिली। जांच में घटना के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली।

 माओवादियों ने 27 मई को के. बलांग थाना अंतर्गत बांको खदान के लिए रखे गए 200 बक्सों में से पांच टन विस्फोटक लूट लिए थे। चालक देवनाथ टोप्पो ने घटना की सूचना दी थी। लूटे गए विस्फोटक ओडिशा सीमा के पास झारखंड के जरीकेला तिरिलपोशी सारंडा जंगल में विभिन्न स्थानों पर छिपाए गए थे।

Author Image

Khabar East

  • Tags: