भुवनेश्वर में पहली बार पारा पहुंचा 45 डिग्री के पार

  • Apr 30, 2024
Khabar East:Mercury-Soars-Past-45°C-For-1st-Time-This-Season-In-Bhubaneswar
भुवनेश्वर,30 अप्रैलः

भीषण गर्मी की चेतावनी के बीच मंगलवार को इस सीजन में पहली बार भुवनेश्वर में पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, शहर में दोपहर 2.30 बजे तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बालेश्वर में 46 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा।

 भुवनेश्वर और कटक के अलावा, राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमानकर्ता ने अंगुल, ढेंकानाल, मयूरभंज, केंदुझर, बालेश्वर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रापड़ा, कटक, खुर्दा, नयागढ़, सुंदरगढ़, झारसुगुड़ा, सोनपुर और बौध जिलों के लिए हीटवेव से लेकर गंभीर हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया था।

जगतसिंहपुर, बरगढ़, संबलपुर, देवगढ़, बलांगीर, नुआपड़ा, कलाहांडी, कंधमाल, नवरंगपुर, गंजाम, गजपति, मलकानगिरी और रायगड़ा जिलों के लिए भी हीटवेव की ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा कोरापुट और पुरी के लिए गर्म और आर्द्र मौसम का येलो अलर्ट जारी किया गया था।

 बुधवार सुबह 8.30 बजे तक मलकानगिरी, कोरापुट, रायगड़ा, नवरंगपुर, गजपति, गंजाम, कलाहांडी, कंधमाल, बलांगीर, खुर्दा, नयागढ़, नुआपड़ा और पुरी में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश/गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

 मौसम एजेंसी के मुताबिक चार मई तक राज्य में भीषण गर्मी जारी रहेगी। जहां अगले दो दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी रहेगा।  वहीं इसके बाद के दो दिनों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी रहेगा। अगले 4-5 दिन तक दिन का तापमान सामान्य से 3-6 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहने की संभावना है। लोगों को दिन के व्यस्त समय में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच घर से बाहर निकलते समय एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: