ओडिशा कैबिनेट की 30वीं बैठक शुक्रवार को मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी की अध्यक्षता में लोक सेवा भवन के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित हुई, जिसमें कई विभागों के महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।
बैठक के बाद मुख्य सचिव मनोज अहूजा ने मीडिया को कैबिनेट के निर्णयों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नौ विभागों के 12 प्रस्तावों पर चर्चा की गई और उन्हें स्वीकृति प्रदान की गई।
मुख्य निर्णयों में, कैबिनेट ने 17वीं ओडिशा विधान सभा के आगामी 5वें सत्र के संचालन से संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी दी, जिससे सदन की अगली बैठक का मार्ग प्रशस्त हो गया।