ओडिशा में स्वीकृत आईएएस कैडर के 15 प्रतिशत पद खाली

  • Sep 28, 2026
Khabar East:Odisha-Has-15-Vacancy-In-Sanctioned-IAS-Cadre-CM
भुवनेश्वर,28 सितंबरः

ओडिशा में स्वीकृत 248 आईएएस पदों में से 36 पद खाली हैं। यानी राज्य के आईएएस कैडर में करीब 15 प्रतिशत पद रिक्त हैं। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सोमवार को विधानसभा में लिखित जवाब में यह जानकारी दी।

जवाब के अनुसार, राज्य में वर्तमान में कुल 212 आईएएस अधिकारी कार्यरत हैं। इनमें से 25 अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं, जबकि 187 अधिकारी ओडिशा में सेवाएं दे रहे हैं।

ओडिशा आईएएस कैडर की स्वीकृत संख्या 248 है। इस हिसाब से स्वीकृत पदों की तुलना में 36 अधिकारियों की कमी है।

मुख्यमंत्री माझी ने बताया कि रिक्त पदों को सीधी भर्ती और पदोन्नति, दोनों माध्यमों से भरने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।

 हालांकि, विधानसभा में दिए गए जवाब में विभागवार रिक्त आईएएस पदों का विवरण उपलब्ध नहीं कराया गया है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: