‘उत्कर्ष ओडिशा कॉन्क्लेव 2025’ के दौरान ओडिशा ने किए 13 लाख करोड़ के एमओयू

  • Dec 05, 2025
Khabar East:Odisha-inked-Rs-13-Lakh-Crore-MoUs-during-Utkarsh-Odisha-Conclave-2025-Minister-in-Assembly
भुवनेश्वर,05 दिसंबरः

 उत्कर्ष ओडिशा - मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव 2025निवेश सम्मेलन के दौरान कुल 13 लाख करोड़ के निवेश समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए, जो राज्य में हाल के वर्षों में उद्योगों से जुड़े सबसे बड़े निवेश संकल्पों में से एक है। यह जानकारी उद्योग मंत्री सम्पद चंद्र स्वांई ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा में बीजेडी विधायक ध्रुव चरण साहू के प्रश्न का उत्तर देते हुए दी। बीजेडी विधायक ने पूछा था कि पिछले उत्कर्ष ओडिशाकॉन्क्लेव में कितने उद्योगपतियों ने राज्य में उद्योग स्थापित करने में रुचि दिखाई? कितने एमओयू साइन हुए? अब तक कितने औद्योगिक घराने आगे आए हैं और काम शुरू कर चुके हैं?

 मंत्री ने निवेश प्रस्तावों के पैमाने पर जवाब देते हुए कहा कि ओडिशा को कुल 593 निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए थे, जिनकी कुल राशि 16.73 लाख करोड़ है। ये प्रस्ताव विनिर्माण, बुनियादी ढांचा और उभरती तकनीकों सहित कई क्षेत्रों से जुड़े हैं।

 मंत्री ने आगे बताया कि पिछले नौ महीनों में 85 परियोजनाओं पर कार्य शुरू हो चुका है, जो कुल 2.04 लाख करोड़ के निवेश का प्रतिनिधित्व करता है। उन्होंने इसे इस बात का मजबूत संकेत बताया कि निवेशकों की रुचि तेज़ी से जमीनी स्तर पर कार्य में बदल रही है।

मंत्री स्वाईं ने कहा कि हमें लगभग 16.73 लाख करोड़ के निवेश इरादे प्राप्त हुए थे, जिनमें से 13 लाख करोड़ के 593 एमओयू कॉन्क्लेव के दौरान साइन किए गए। पिछले नौ महीनों में हमने लगभग 2.04 लाख करोड़ के निवेश वाली करीब 85 औद्योगिक इकाइयों का भूमिपूजन और उद्घाटन किया है।

 उन्होंने यह भी कहा कि राज्य पारंपरिक उद्योगों के साथ-साथ युवाओं पर केंद्रित और नई पीढ़ी के उद्योगों को आकर्षित करने में सफल रहा है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: