झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है। शुक्रवार को कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्ष के सभी विधायक सदन के बाहर जेपीएससी धांधली मामले को लेकर लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। विपक्ष ने कहा कि छात्र लगातार प्रोटेस्ट कर रहे हैं। उनकी जो मांग है, वही हमारी भी मांग है। सरकार पेपर लीक नहीं,पेपर बेच रही है। कथित धांधली को लेकर विपक्षी विधायक हेमंत सोरेन के खिलाफ नारे लगाए। हेमंत सोरेन से इस्तीफे की मांग की।
वहीं,पांच कार्य दिवसों वाला यह सत्र बेहद छोटा है, लेकिन इसके काफी हंगामेदार होने के पूरे आसार हैं। सदन के दूसरे पहली पाली में प्रश्न काल होंगे जबकि दूसरी पाली में वितीय वर्ष 2026-27 का पहला अनुपूरक बजट पेश होगा। वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर सदन में अनुपूरक बजट पेश करेंगे।