अंतरराष्ट्रीय रेत कलाकार मानस कुमार साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर पुरी स्थित अपने स्टूडियो में अनोखी सैंड एनीमेशन कला तैयार की।
अपने खास अंदाज में साहू ने प्रधानमंत्री मोदी को भगवान विश्वकर्मा के रूप में चित्रित किया, जो रचनात्मकता, निर्माण और ‘विकसित भारत’ के विजन का प्रतीक है। इस विशेष सैंड एनीमेशन को तैयार करने में करीब एक घंटे का समय लगा।
अपनी इस कलाकृति के बारे में कलाकार ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की 25 वर्षों से अधिक लंबी राजनीतिक यात्रा के दौरान देश ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां और ऐसी पहलें देखी हैं, जिन्होंने विकसित भारत के विजन को आगे बढ़ाया है।
इस विशेष सैंड आर्ट के माध्यम से कलाकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और समृद्ध, प्रगतिशील एवं विकसित भारत के लिए अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं।