चाय बागान श्रमिकों के लिए 313.30 करोड़ की योजना मंजूर

  • Jul 05, 2026
Khabar East:Scheme-worth-₹31330-crore-approved-for-tea-garden-workers
कोलकाता,05 जुलाईः

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने प्रधानमंत्री चाय श्रमिक प्रोत्साहन योजना (PMCSPY) के क्रियान्वयन का ऐलान करते हुए बताया कि उत्तर बंगाल के चाय बागान श्रमिकों और उनके परिवारों के लिए पश्चिम बंगाल सरकार ने एक महत्वपूर्ण कल्याणकारी पहल की है। इस योजना पर कुल 313.30 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। योजना का उद्देश्य चाय बागान श्रमिकों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच X पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि राज्य स्तरीय समिति ने योजना के प्रभावी और तेज क्रियान्वयन के लिए विस्तृत कार्ययोजना को अंतिम रूप दे दिया है। इस योजना के माध्यम से उत्तर बंगाल के चाय बागान श्रमिकों और उनके परिवारों के समग्र विकास को सुनिश्चित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार उत्तर बंगाल के मेहनतकश चाय बागान श्रमिकों के स्वास्थ्य, शिक्षा और समग्र कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। योजना को बिना किसी बाधा के लागू करने के लिए राज्य स्तरीय समिति ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

 योजना के पहले प्रमुख घटक चाय श्रमिक शिक्षा योजना (CSSY) के तहत 177 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इस राशि का उपयोग चाय बागान क्षेत्रों में शैक्षणिक ढांचे को मजबूत करने और श्रमिक परिवारों के बच्चों के लिए बेहतर शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराने में किया जाएगा।

 योजना के दूसरे घटक चाय श्रमिक स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (CSSSY) के लिए 72 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं। इस राशि से चाय बागान क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा और चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार किया जाएगा, ताकि श्रमिकों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

Author Image

Khabar East

  • Tags: