शुभेंदु अधिकारी कैबिनेट का हुआ विस्तार, 35 मंत्रियों ने ली शपथ

  • Jun 01, 2026
Khabar East:Shubhendu-Adhikaris-Cabinet-Expanded-35-Ministers-Take-Oath
कोलकाता,01 जूनः

पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी सरकार का आज सोमवार 1 जून 2026 को कैबिनेट विस्तार हुआ। लोक भवन में आयोजित एक सादे समारोह में करीब 35 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। राज्यपाल आरएन रवि ने सभी मंत्रियों को शपथ दिलवाई। जानकारी के मुताबिक सबसे पहले 8 कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की। इसके बाद राज्यपाल ने तीन राज्य मंत्रियों को शपथ दिलवाई। शपथ लेने वाले मंत्रियों में भारतीय जनता पार्टी के तमाम दिग्गज नेता शामिल हैं। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि शुभेंदु सरकार में इन लोगों को महत्वपूर्ण विभाग सौंपे जाएंगे। इस बार बीजेपी सरकार में अनुभवी और युवाओं को जगह दी जाएगी। इनमें सरद्योत मुखोपाध्याय, इंद्रनील खान, पूर्णिमा चक्रवर्ती, तापस रॉय, गार्गी घोष, अशोक डिंडा, स्वपन दासगुप्ता और रूपा गांगुली समेत कई नेताओं के नाम शामिल हैं।

पश्चिम बंगाल की सुवेंदु अधिकारी सरकार में 13 कैबिनेट और 22 राज्य मंत्रियों (3 स्वतंत्र प्रभार) ने ली शपथ

कैबिनेट मंत्री

1) दीपक बर्मन 2) तपस रॉय 3) डॉ. शंकर घोष 4) मनोज कुमार ओरांव 5) अर्जुन सिंह 6) गौरी शंकर घोष 7) स्वपन दासगुप्ता 8) जगन्नाथ चट्टोपाध्याय 9) कल्याण चक्रवर्ती 10) अजय पोद्दार 11) सरदवत मुखर्जी 12) दूध कुमार मंडल 13) अनूप कुमार दास

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

1. डॉ. इंद्रनील खान 2. मालती रावा रॉय 3. राजेश महतो

राज्य मंत्री

1) जोएल मुर्मू 2) हरे कृष्ण बेरा 3) आनंदमय बर्मन 4) अशोक डिंडा 5) नाडियार चंद बाउरी 6) विशाल लामा 7) शांतनु प्रमाणिक 8) ​​मौमिता बिस्वास मिश्रा 9) उमेश रे 10) पूर्णिमा चक्रवर्ती 11) कौशिक चौधरी 12) भास्कर भट्टाचार्य 13) दिबाकर घरामी 14) अमिया किस्कू 15) कलिता माझी 16) गार्गी दास घोष 17) बिराज बिस्वास 18) दीपांकर जाना 19) सुमना सरकार

Author Image

Khabar East

  • Tags: