पलामू में अपराध के खिलाफ कार्रवाई के लिए बनाई गई स्पेशल टीम

  • Jun 13, 2026
Khabar East:Special-team-formed-to-take-action-against-crime-in-Palamu
पलामू,13 जूनः

जिले में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस ने नई योजना तैयार की है। इस योजना के तहत अलग-अलग थानों को मिलाकर एक स्पेशल टीम बनाई गई है। यह टीम ठोस कार्रवाई करेगी और अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाएगी।पलामू पुलिस ने एंटी क्राइम चेकिंग को नया स्वरूप दिया है। एंटी क्राइम चेकिंग में तीन से चार थानों को मिलकर आपस में टीम बनाई गई है। स्पेशल टीम चिन्हित इलाके को पूरी तरह से सेनीटाइज करेगी और एंटी क्राइम चेकिंग करेगी। इस दौरान हर एक गतिविधि की जांच की जाएगी। साथ ही साथ अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।पलामू के एसपी कपिल चौधरी ने बताया कि अपराध-रोधी जांच के लिए तीन-चार थानों के जवानों की एक संयुक्त टीम बनाई गई है। यह टीम पूरे इलाके की जांच करेगी और सभी तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। यह अपराध-रोधी जांच अभियान एक साथ चलाया जाएगा।

 अपराध और अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पलामू पुलिस ने हाल के दिनों में कई बदलाव किए हैं। मेदिनीनगर शहर की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने पांच स्थाई चेकिंग पॉइंट बनाए हैं, जिसमें बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और जवानों को तैनात किया गया है। जबकि शहर में अड्डे बाजी के खिलाफ कार्रवाई के लिए क्यूआर कोड पुलिसिंग की शुरुआत की है। प्रमंडलीय मुख्यालय मेदिनीनगर की पुलिसिंग को मजबूत किया गया है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: