नौ से 17 अगस्त तक पश्चिम बंगाल में मनाया जाएगा ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम

  • Jul 27, 2026
Khabar East:The-Har-Ghar-Tiranga-program-will-be-celebrated-in-West-Bengal-from-August-9-to-17
कोलकाता,27 जुलाईः

पश्चिम बंगाल के हर इलाके में मनाया जाएगा हर घर तिरंगाकार्यक्रम। 9 से 17 अगस्त तक यह कार्यक्रम आयोजित होगा। इस संबंध में राज्य के सूचना व संस्कृति विभाग की ओर से विज्ञप्ति जारी कर दी गयी है। केंद्र सरकार के संस्कृति मंत्रालय से भेजे गए पत्र में लिखे निर्देशों के आधार पर ही राज्य सरकार ने भी निर्देशिका जारी की है। देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाना और नागरिकों को गर्व के साथ तिरंगा फहराने के लिए उत्साहित करने के उद्देश्य से ही यह कार्यक्रम मनाया जाता है।

इस कार्यक्रम के लिए पूरे राज्य में बड़े पैमाने पर राष्ट्रीय ध्वजों के वितरण की व्यवस्था की जाएगी। प्रत्येक जिले तथा कोलकाता नगर निगम को 1.5 लाख-1.5 लाख और कालिम्पोंग जिले के लिए 20 हजार राष्ट्रीय ध्वज आवंटित किए गए हैं। इसके साथ ही वित्तीय सहायता भी प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम के आयोजन के लिए प्रत्येक जिले को ₹1 लाख, प्रत्येक उपमंडल (सब-डिवीजन) को ₹50 हजार, प्रत्येक ब्लॉक एवं नगरपालिका को ₹20 हजार तथा प्रत्येक नगर निगम को ₹1 लाख की वित्तीय सहायता दी जाएगी।

 पश्चिम बंगाल में हर घर तिरंगाकार्यक्रम 9 अगस्त से 17 अगस्त तक राज्य के सभी जिलों, महकमों, ब्लॉकों और नगर निकायों में बड़े पैमाने पर आयोजित किया जाएगा।

Author Image

Khabar East

  • Tags: