हीराकुद बांध के छह स्लूइस गेट बंद, जलस्तर घटने पर दो गेट खुले

  • Jul 27, 2026
Khabar East:Hirakud-Dam-Closes-6-Sluice-Gates-Keeps-2-Open-As-Water-Level-Declines
भुवनेश्वर,27 जुलाईः

हीराकु बांध प्रशासन ने जलस्तर में गिरावट को देखते हुए छह स्लूइस गेट बंद कर दिए हैं। फिलहाल बांध के केवल दो स्लूइस गेट खुले हैं, जिनमें एक बाईं ओर और एक दाईं ओर का गेट शामिल है।

बांध की पिछले 24 घंटे की ताजा जलाशय रिपोर्ट के अनुसार, हीराकु का जलस्तर 611.33 फीट दर्ज किया गया है और इसमें लगातार गिरावट का रुख बना हुआ है। जलाशय में वर्तमान लाइव स्टोरेज 1.482 मिलियन एकड़-फीट है, जो इसकी कुल क्षमता का 38 प्रतिशत है।

रिपोर्ट के मुताबिक, जलाशय में औसतन 1,14,157 क्यूसेक पानी की आवक दर्ज की गई, जबकि औसतन 1,69,325 क्यूसेक पानी की निकासी की गई।

 बांध के स्पिलवे और पावर चैनल के माध्यम से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। वहीं, बुर्ला और चिपलीमा पावर हाउस से दिनभर में कुल 209.042 मेगावाट बिजली का उत्पादन हुआ।

वर्तमान जलस्तर पिछले वर्ष इसी दिन दर्ज किए गए जलस्तर की तुलना में 2.71 फीट कम है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: