पश्चिम बंगाल पुलिस ने दक्षिण 24 परगना जिले के फाल्टा से तीन लोगों को चुनाव के बाद मतदाताओं को डराने-धमकाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान अतिबुर रहमान, हबीब शेख और हबीब मुल्ला के रूप में हुई है, जो फाल्टा से टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान के करीबी सहयोगी हैं। पश्चिम बंगाल के फलता में चुनाव आयोग ने टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान के करीबियों के खिलाफ एफआईआर का आदेश दिया है। आयोग ने पुलिस को भी हालात काबू करने और आरोपियों पर तुरंत कार्रवाई करने की चेतावनी दी है, अन्यथा संबंधित थाने के ओसी के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के फलता में टीएमसी नेताओं की धमकी के बाद चुनाव आयोग ने एक्शन लिया है। फलता से तृणमूल उम्मीदवार जहांगीर खान के ‘करीबियों’ के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दिया है।
चुनाव आयोग ने कहा कि अगर आदेश का पालन नहीं किया गया तो पुलिस के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। यह साफ कर दिया गया है कि पुलिस को इलाके में हालात काबू में करने होंगे। आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। चुनाव आयोग के निर्देश के बाद पंचायत प्रधान इसराफुल चकदर और उसके साथी सुजाउद्दीन शेख के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि तृणमूल से जुड़े बदमाश इलाके में BJP समर्थक माने जाने वाले लोगों के घर-घर जाकर उन्हें धमका रहे हैं। इस घटना में जहांगीर के करीबी माने जाने वाले इसराफुल चोकड़ा का नाम सामने आया है।
गांव के कुछ लोगों का आरोप लगाया कि धमकियां उसी के नेतृत्व में दी जा रही हैं। चुनाव आयोग ने निर्देश दिया है कि पुलिस इलाके में हालात को कंट्रोल में लाए। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। नहीं तो, संबंधित थाने के ओसी के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।