डिवाइडर से टकराई एसयूवी, दो की मौत, पांच घायल

  • Oct 17, 2026
Khabar East:Two-Killed-Five-Injured-As-SUV-Hits-Divider-On-NH-55-In-Sambalpur
भुवनेश्वर,17 अक्टूबरः

संबलपुर जिले में नेशनल हाईवे-55 पर शनिवार तड़के जामताल के पास एक एसयूवी सड़क से उतरकर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल बता जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, ड्राइवर का गाड़ी से नियंत्रण हट गया, जिससे एसयूवी सड़क के डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर के कारण गाड़ी में सवार सात लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की मौत हो गई। घायलों का इलाज बुर्ला अस्पताल में चल रहा है।

 हादसे की सूचना मिलते ही जुजुमुरा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए संबलपुर के सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

 पीड़ितों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि वे मृतकों के परिवारों से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं और उनके आने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि शवों की पहचान की जा सके।

Author Image

Khabar East

  • Tags: