बिहार में आज 10 लाख महिलाओं के खाते में आएंगे 10-10 हजार रुपये

  • Nov 28, 2025
Khabar East:10000-rupees-will-be-deposited-in-the-accounts-of-10-lakh-women-in-Bihar-today
पटना,28 नवंबरः

बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत और एनडीए की सरकार बनाने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज एक बार फिर से 10 लाख महिलाओं के खाते में 10-10 हजार की राशि भेजेंगे। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत बिहार की प्रत्येक परिवार की एक महिला सदस्य को नीतीश सरकार ने 10000 रोजगार के लिए देने की घोषणा की थी।

बिहार विधानसभा चुनाव के बीच अब तक एक करोड़ 56 लाख महिलाओं को यह राशि मिल चुकी है। 27 सितंबर को प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री के साथ इस योजना को लांच किया था। 14 दिसंबर तक राशि भेजने का शेड्यूल भी तय है। विधानसभा चुनाव में महिलाओं को दी जा रही राशि पर खूब सियासी हंगामा भी हुआ था।

 ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि दिसंबर तक राशि देने के बाद जो भी महिला रोजगार को आगे बढ़ाना चाहेगी, उसकी समीक्षा का आंकलन किया जाएगा और फिर महिलाओं को 2 लाख तक की राशि मदद के रूप में दी जाएगी। इस योजना पर विभाग में काम करना शुरू भी कर दिया है।

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की शुरुआत 26 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई थी जिसके बाद 75 लाख महिलाओं को डीबीटी के माध्यम से 10000 की राशि प्रत्येक के खाते में भेजी गई थी योजना के तहत 7,500 करोड़ की राशि नीतीश सरकार ने महिलाओं को 26 सितंबर को ही भेज दी थी।

Author Image

Khabar East

  • Tags: