बीजू जनता दल (बीजद) ने पार्टी अनुशासन की निगरानी करने और किसी भी आंतरिक मुद्दे को सुलझाने के लिए एक राज्य स्तरीय अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति का गठन किया है। समिति में वरिष्ठ पार्टी नेताओं सहित सात सदस्य हैं।
इन्हें मिली है समिति में जगह-
1. देवी प्रसाद मिश्र
2. प्रदीप कुमार अमात
3. चंद्रशेखर साहू
4. डॉ. राजश्री मल्लिक
5. सारदा प्रसन्न जेना
6. शर्मिष्ठा सेठी
7. डॉ. लोपामुद्रा बक्सीपात्र पटनायक
समिति पार्टी अनुशासन बनाए रखने और यह सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी कि पार्टी के सभी सदस्य पार्टी के सिद्धांतों और नीतियों का पालन करें।