भाजपा नेता शंकरसन परिडा का निधन, सीएम माझी ने जताया दुख

  • Oct 30, 2025
Khabar East:BJP-leader-Shankarsan-Parida-passes-away-CM-Majhi-expresses-grief
भुवनेश्वर,30 अक्टूबरः

मुख्यमंत्री मोहन चरण मझी ने वरिष्ठ भाजपा नेता और प्रसिद्ध ओड़िया साहित्यकार शंकरसन परिडा के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने उनके निधन को ओडिशा की राजनीति और साहित्य जगत के लिए "अपूर्णीय क्षति" बताया।

मुख्यमंत्री ने एक भावपूर्ण ट्वीट में परिडा के लोकसेवा और साहित्य के प्रति आजीवन समर्पण को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि परिडा के आदर्श, कर्तव्यनिष्ठा और समाज के प्रति उनकी निष्ठा उन्हें सदैव स्मरणीय बनाए रखेगी।

 मुख्यमंत्री मझी ने ट्वीट में लिखा, “हमारे पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रख्यात साहित्यकार श्री शंकरसन परिडा के निधन का समाचार सुनकर मैं अत्यंत दुखी और व्यथित हूं। उनका निधन ओडिशा की राजनीति और साहित्य जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनके आदर्श, कर्तव्यभाव और समाज के प्रति समर्पण उन्हें अमर बनाए रखेंगे। इस दुख की घड़ी में मैं शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करता हूं। महाप्रभु श्री जगन्नाथ उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

 उल्लेखनीय है कि परिडा लंबे समय से फेफड़ों के कैंसर से जूझ रहे थे और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उन्हें कल कैपिटल अस्पताल से स्थानांतरित कर एम्स भुवनेश्वर ले जाया गया था। परिडा पुरी जिला परिषद के अध्यक्ष और पुरी सदर पंचायत समिति के अध्यक्ष रह चुके थे। वह भाजपा राज्य पंचायतीराज प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भी थे।

Author Image

Khabar East

  • Tags: