बाइक चोरी गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, पांच बाइक बरामद

  • Mar 03, 2026
Khabar East:Borigumma-Police-Bust-Bike-Lift-Gang-With-Two-Arrest-And-Recovery-Of-Five-Bikes
कोरापुट,03 फरवरीः

बोरीगुम्मा पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है तथा चोरी की पांच मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

 पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चरमुला गांव के केपी रवि (25) और जयंतीगिरि के प्रशांत गौड़ा (25) के रूप में हुई है, जो बाइक चोरी की घटनाओं में शामिल थे।

 रिपोर्ट के मुताबिक, थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद बोरीगुम्मा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच चोरी की बाइक बरामद कीं और दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया। मामले में तीसरा आरोपी, मालीदमगुड़ा का नीरा हरिजन, फिलहाल फरार है।

 एसडीपीओ एल. लेंका ने बताया कि बरामद की गई बाइकें उनके मालिकों को सौंप दी जाएंगी और मामले में जल्द ही और गिरफ्तारियां होने की संभावना है। यह अभियान इंस्पेक्टर रमानंद साहू, सब-इंस्पेक्टर द्रोणाचार्य बाग और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर एस.के. बेहरा के नेतृत्व में चलाया गया।

Author Image

Khabar East

  • Tags: