ओडिशा सरकार ने मध्य पूर्व तनाव में फंसे नागरिकों के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर

  • Mar 03, 2026
Khabar East:Odisha-Govt-Issues-Helpline-Numbers-For-Citizens-Caught-In-Middle-East-Tension
भुवनेश्वर,03 मार्चः

मध्य पूर्व में ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते संघर्ष के मद्देनज़र ओडिशा सरकार ने प्रभावित नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।

 खेल एवं युवा सेवाएं मंत्री सूर्यवंशी सूरज ने अपने एक्स (X) पोस्ट के माध्यम से हेल्पलाइन नंबरों की घोषणा की। जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर इस प्रकार हैं विदेश मंत्रालय: 80046342, व्हाट्सएप नंबर: 971543090571, तथा ओडिशा मो परिवारके नोडल अधिकारी का नंबर: 9583321964

 अपने पोस्ट में खेल मंत्री ने लिखा, “मध्य पूर्व में युद्ध जैसी आपात स्थिति को ध्यान में रखते हुए एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई है। इस संदर्भ में सहायता और जानकारी प्रदान करने के लिए ओडिशा सरकार ने ओडिशा परिवार, राज्य गृह विभाग, राज्य श्रम निदेशालय और विभिन्न प्रवासी भारतीय संगठनों के साथ मिलकर एक कार्यकारी समूह का गठन किया है। वहां मौजूद व्यक्ति किसी भी प्रतिकूल स्थिति में निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क करें: विदेश मंत्रालय – 80046342, व्हाट्सएप नंबर – 971543090571, ओडिशा परिवार स्वतंत्र नोडल अधिकारी – 9583321964

 उल्लेखनीय है कि ओडिशा सरकार ने सोमवार को मुख्य सचिव अनु गर्ग की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित कर मध्य पूर्व की युद्ध जैसी स्थिति की समीक्षा की तथा क्षेत्र में रह रहे प्रवासी ओड़िया नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उपायों पर चर्चा की।

Author Image

Khabar East

  • Tags: