एक करोड़ 10 लाख की ब्राउन शुगर और हेरोइन जब्त, महिला समेत तीन तस्कर गिरफ्तार

  • Oct 13, 2021
Khabar East:Brown-sugar-and-heroin-worth-one-crore-10-lakh-seized-three-smugglers-including-woman-arrested
अंबिकापुर,13 अक्टूबरः

सरगुजा में पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। सरगुजा पुलिस ने एक करोड़ दस लाख क़ीमत के ब्राउन शुगर और हेरोइन के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए झारखंड के सासाराम निवासी मृत्युंजय गुप्ता और गीता सोनी को ब्राउन शुगर लाने और अंबिकापुर के रसेल एक्का को ख़रीदने के मामले में गिरफ़्तार किया है।

  आरोपियों के पास से 625 ग्राम ब्राउन शुगर और 110 ग्राम हेरोइन बरामद किया गया है। इसकी बाजारी क़ीमत एक करोड़ दस लाख आंकी गई है। वही तस्करों से पूछताछ जारी है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: