मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण

  • Aug 13, 2026
Khabar East:Chief-Minister-Vishnu-Deo-Sai-will-hoist-the-flag-in-Raipur
रायपुर,13 अगस्तः

आजादी का जश्न बड़े धूमधाम से हर साल की तरह इस साल भी राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में मनाया जाएगा। आयोजन में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ध्वजारोहण करेंगे। इस बार स्वतंत्रता दिवस में 16 प्लाटून शामिल हैं। जिसमें केंद्रीय सुरक्षा बल, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल के साथ ही डॉग शो और हॉर्स शो के साथ ही स्कूली बच्चों के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र होंगे। पुलिस परेड ग्राउंड में 15 अगस्त के दिन सुरक्षा के कड़े और पुख्ता इंतजाम भी पुलिस के द्वारा किए गए हैं।परेड प्रभारी सूरज सिंह परिहार ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस परेड की तैयारी 29 जुलाई से की जा रही है। जिसका अंतिम रिहर्सल 13 अगस्त को होगा। राज्य स्तरीय परेड होने की वजह से स्वतंत्रता दिवस में ध्वजारोहण का कार्यक्रम होगा। जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे।

 सेंट्रल फोर्सेज की टुकड़ी में सीआरपीएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी, सीआईएसफ की टुकड़ी भी इस प्लाटून में शामिल है। जेल और नगर सेना की टुकड़ी के साथ ही NCC भी शामिल है। स्वान दल और अश्वारोही दल भी शामिल है। मुख्य परेड के आयोजन के बारे में उन्होंने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी मार्च पास्ट का कार्यक्रम होगा। उसके बाद मुख्यमंत्री का अभिभाषण के बाद मेडल सेरिमनी डॉग शो और हॉर्स शो के साथ ही स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया जाएगा।

Author Image

Khabar East

  • Tags: