दुर्गापूजा को लेकर मुख्यसचिव ने की हाईलेवल मीटिंग

  • Sep 28, 2024
Khabar East:Chief-Secretary-held-a-high-level-meeting-regarding-Durga-Puja
रांची,28 सितंबरः

दुर्गा पूजा को लेकर झारखंड के मुख्य सचिव ने रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन में विधि व्यवस्था को लेकर बैठक की। बैठक में गृह सचिव,डीजीपी एवं कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे। मुख्य सचिव एल खियांग्ते ने बैठक में पुलिस पदाधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि थाना स्तर पर शांति समिति की बैठकें करें। समाज के प्रबुद्ध व्यक्तियों को अपने साथ जोड़ें और विधि-व्यवस्था बनाये रखने में उनका सहयोग लें। मुख्य सचिव ने पुलिस महानिरीक्षक,पुलिस उपमहानिरीक्षक,सभी प्रमंडलों के आयुक्त,सभी जिलों के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। उन्होंने सभी जिलों के डीसी और एसपी से कहा कि दुर्गा पूजा आपसी भाईचारे एवं सद्भावनापूर्ण माहौल में संपन्न हो, इसके लिए अभी से जरुरी तैयारी आरंभ कर दें। वहीं मुख्य सचिव ने दुर्गा पूजा के दौरान डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का भी आदेश दिया। झारखंड के मुख्य सचिव नेसुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए जाने के निर्देश सभी पदाधिकारी को दिया। खासकर इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस पर जोर दिया गया है। इसके तहत सीसीटीवी कैमरे,ड्रोन,वीडियोग्राफी पर फोकस करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही सीनियर पुलिस ऑफिसर्स को फिजिकली फील्ड में रहने के निर्देश दिए गए हैं।

 वहीं मुख्य सचिव ने राज्य के सभी डीसी और एसपी से कहा कि शांति समिति की बैठक थाना स्तर पर सुनिश्चित करें। इसमें स्थानीय गणमान्य लोगों की मदद लें। सभी जिलों के कंट्रोल रुम को 24X7 सक्रिय रखें। दुर्गा पू जा के दौरान काफी संख्या में दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति करें, ताकि किसी भी अप्रत्याशित स्थिति से निबटने में त्वरित कार्रवाई की जा सके।

Author Image

Khabar East

  • Tags: