जिले के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत इरगोबाद से छह महीने से लापता तीन वर्षीय बच्चा सैफ अली का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। बेटे की आस में मां आज भी घर के दरवाजे पर बैठ कर इंतजार करती है। घटना 13 दिसंबर 2025 की है। उस वक्त से बच्चा लापता है और उसके 18 दिन बाद गांव के ही कुछ दुरी पर स्थित नदी किनारे से एक इंसान का कंकाल बरामद हुआ था। जिसमें दावा किया गया था की किसी जंगली जानवर ने बच्चा को खा गया है जिसके बाद कंकाल की जांच के लिए पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के लिए फोरेंसिक टीम ने लापता बच्चे के माता-पिता का डीएनए लिया था, लेकिन अब तक कोई रिपोर्ट नहीं आयी है। पीड़ित परिजन का आरोप है यह घटना बीते छह महीना हो गया है, लेकिन अब तक पुलिस घटना को लेकर खुलासा नहीं कर पाई है।
परिजनों का आरोप है कि हमारे घर के पास में ही गुलगुलिया किस्म के लोग झोपड़ी लगाकर यहां रहा करते हैं। आशंका है कि उन्हीं में से किसी ने मेरे बच्चे को चोरी कर लिया है और कोई बड़ी घटना को अंजाम दिया गया है, लेकिन पुलिस ने बिना दबाव बनाए उनलोगों को छोड़ दिया। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।