यूपीएससी रिजल्ट घोषित, ओडिशा के अनिमेष प्रधान दूसरे टॉपर

  • Apr 16, 2024
Khabar East:Civil-Services-Exam-Results-Odishas-Animesh-Pradhan-2nd-Topper
भुवनेश्वर,16 अप्रैलः

यूपीएससी सीएसई रिजल्ट का दिल थाम कर इंतजार कर रहे अभ्यर्थ‍ियों का इंतजार आज खत्म हो चुका है। संघ लोक सेवा आयोग की ओर से यूपीएससी सीएसई 2023 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। साल 2023 की इस परीक्षा में आदित्य श्रीवास्तव ने ऑल इंडिया रैंक वन हासिल की है। वहीं ओडिशा के अनिमेष प्रधान ने दूसरा स्थान हासिल किया है। इसके अलावा तीसरे स्थान पर डोनुरु अनन्या रेड्डी, चौथे स्थान पर पीके सिद्धार्थ रामकुमार जबकि पांचवें स्थान पर रुहानी हैं।

देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा में दूसरा स्थान हासिल करने वाले अनिमेष प्रधान का घर ओडिशा के अंगुल जिले में है। वह अंगुल जिला अंतर्गत तालचेर इलाके के भालुगड़िया गांव के रहने वाले हैं। इससे पहले उन्होंने ओडिशा सिविल सेवा परीक्षा पास की थी।

 ओडिशा के एक और उम्मीदवार प्रजनंदन गिरी ने वर्ष 2023 की परीक्षा उत्तीर्ण की। उन्होंने परीक्षा में 24वीं रैंक हासिल की है। इसके अलावा, ओडिशा से शुभ्रा पंडा और बिस्वजीत पंडा ने सफलतापूर्वक परीक्षा उत्तीर्ण की। उन्हें क्रमशः 204 और 343 वां रैंक मिला है।

 भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और केंद्रीय सेवाओं, समूह '' और समूह 'बी' में नियुक्ति के लिए कुल 1016 उम्मीदवारों ने यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण की है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: