अमित शाह पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में कंटेंट क्रिएटर गिरफ्तार

  • Jul 12, 2026
Khabar East:Content-creator-arrested-for-posting-objectionable-content-about-Amit-Shah
कोलकाता,12 जुलाईः

गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट करने के आरोप में मालदह के चांचल की एक कंटेंट क्रिएटर को गिरफ्तार किया गया है। बताया जाता है कि उक्त कंटेंट क्रिएटर के खिलाफ भाजपा की महिला मोर्चा की तरफ से थाना में शिकायत दर्ज करवायी गयी जिसके बाद मुसू यास्मीन नामक उक्त कंटेंट क्रिएटर को चांचल थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस व स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुसू यास्मीन ऑफिशियल नामक फेसबुक प्रोफाइल से देश के गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक और विवादित पोस्ट किया गया था। इस पोस्ट के सामने आते ही स्थानीय भाजपा समर्थकों काफी भड़क उठे। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को गिरफ्तार कंटेंट क्रिएटर को चांचल महकमा अदालत में पेश किया गया। इस दौरान अदालत परिसर में भाजपा समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन किया। अदालत ने युसू यास्मीन नामक उक्त युवती को तीन दिनों के लिए जेल हिरासत में भेजने का निर्देश दिया है।

 गौरतलब है कि मुसू यास्मीन अक्सर राजनीति से जुड़े वीडियो और पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है। इस मामले में अभी तक यास्मीन या फिर उसके परिवार की कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है। हालांकि इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर बोलने की आजादीऔर बोलने की हदको लेकर नया विवाद छिड़ गया है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: