न्यूटाउन में बनेंगी साइकिल लेन, तैयारियां शुरु

  • Jun 17, 2020
Khabar East:Cycle-lane-to-be-built-in-Newtown-preparations-begin
कोलकाता,17 जूनः

कोरोना वायरस से चलते लोग सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने से डर रहे हैं। ऐसे में कार्यालय जाने के लिए साइकिल का इस्तेमाल अधिक होने लगा है। जिसे ध्यान में रखते हुए महानगर के न्यूटाउन में साइकिल लेन बनाने की प्राथमिक तैयारियां शुरु हो गई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोलकाता और विधाननगर में अलग से साइकिल लेन बनाने की तैयारियां शुरु हुई हैं। राज्य के शहरी विकास विभाग के मुताबिक न्यूटाउन में साइकिल लेन का निर्माण करना आसान होगा। राज्य के शहरी विकास मंत्री फिरहाद हकीम ने कहा कि हम पहले से ही न्यूटाउन के बारे में सोच रहे हैं। क्योंकि वहां इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार है। हमारे हिसाब से काम करना सुविधाजनक होगा। इस बीच कोलकाता पुलिस शहर का एक साइकिल रूट मैप तैयार कर रही है। लालबाजार पहले ही घोषणा कर चुका है कि फ्लाईओवर और राजमार्गों के बिना साइकिलों को चलाया जा सकता है।राज्य में बीते 8 जून से कार्यालय खुल गए हैं। लेकिन अभी तक लोकल ट्रेन और मेट्रो सेवा शुरू नहीं की गई है। सड़कों पर बस-ऑटो-टैक्सी कम हैं। उससे भी बड़ा कोरोना संक्रमण का डर। इतने सारे लोग अब काम पर जाने के लिए साइकिल पर निर्भर हैं। नतीजतन, शहर भर में साइकिल की संख्या काफी बढ़ गई है। लालबाजार सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री को भी पूरी स्थिति से अवगत कराया गया। शहर की सड़कों पर साइकिल को कैसे जगह दी जाए इसे लेकर चर्चा हुई है। मुख्यमंत्री ने आवश्यक मानवीय दृष्टिकोण से स्थिति को देखते हुए पुलिस को निर्देश दिया है कि लोगों को साइकिल चलाने की अनुमति दी जाए।

Author Image

Khabar East

  • Tags: