चक्रवात दाना: ओडिशा सरकार ने रद्द की सभी डॉक्टरों की छुट्टियां

  • Oct 22, 2024
Khabar East:Cyclone-Dana-Odisha-govt-cancels-leaves-of-all-doctors
भुवनेश्वर,22 अक्टूबरः

स्वास्थ्य निदेशक बिजय महापात्र ने मंगलवार को बताया कि संभावित चक्रवात दाना के मद्देनजर ओडिशा सरकार ने 23 से 25 अक्टूबर तक राज्य के सभी डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, सभी अस्पतालों को एंटी-स्नेक वेनम और डायरिया की दवाइयां रखने के निर्देश दिए गए हैं। अस्पतालों को चौबीसों घंटे बिजली चालू रखने के लिए भी कहा गया है।

 चक्रवात प्रभावित क्षेत्रों में उपचार के लिए स्वास्थ्य टीमें भेजी जाएंगी और स्थिति पर नजर रखने के लिए ब्लॉक और राज्य स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किए जाएंगे। स्वास्थ्य निदेशक बिजय महापात्र ने कहा कि गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य केंद्रों से शिफ्ट करने का काम शुरू कर दिया गया है।

 सभी डॉक्टरों और अन्य कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। इसके अलावा, सभी जरूरी दवाइयां- चोट से लेकर डायरिया की दवाइयां और एंटी-स्नेक वेनम उपलब्ध कराई जाएंगी। महपात्र ने कहा कि अस्पतालों में चौबीसों घंटे बिजली आपूर्ति और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक व्यवस्था की जाएगी।

 उन्होंने कहा कि समुदाय स्तर पर हमें संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान करनी होगी और स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करनी होंगी। राज्य स्तर से लेकर ब्लॉक स्तर तक नियंत्रण कक्ष खोले जाएंगे। जिन गर्भवती महिलाओं की प्रसव की संभावित तिथियां नजदीक हैं, उन्हें सुविधाओं या 'मां गृह' में रखा जाएगा।

Author Image

Khabar East

  • Tags: