डायल 112 के दारोगा ने थाने में की खुदकुशी

  • Jul 18, 2026
Khabar East:Dial-112-Sub-Inspector-commits-suicide-at-police-station
समस्तीपुर,18 जुलाईः

बिहार के समस्तीपुर से चौंकाने वाली घटना सामने आई है। मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र में एक पुलिस कर्मी की मौत हो गई है। शनिवार सुबह उनका शव संदिग्ध परिस्थितियों में थाना परिसर में स्थित तीसरे मंजिल के एक खाली कमरे से मिला। मृतक की पहचान 50 वर्षीय एएसआई बबलू कुमार प्रसाद के रुप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक बबलू कुमार डायल-112 में सहायक अवर निरीक्षक (ASI) की पोस्ट पर तैनात थे। घटना के सटीक कारणों का अब तक कुछ पता नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस हर बिंदु की पड़ताल कर रही है। सपी अरविंद प्रताप सिंह के मुताबिक प्रथम दृष्टया से आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। एसपी ने कहा कि जिस रूम पर ये रहते थे जिन लोगों के साथ ये उठते-बैठते थे, जिनके साथ ये ड्यूटी करते थे उन लोगों के साथ बात-चीत हुई।

 एसपी ने आगे कहा कि बातचीत में ये बात सामने आई कि ये एक प्राईवेट पर्सन की तरह थे। ड्यूटी करते थे और रूम पर चले जाते थे, तो हो सकता है कि इनके जीवन में कोई समस्या, कोई तनाव रहा हो लेकिन साथ काम करने वाले लोग उन चीजों से परिचित नहीं हैं। अधिकारी के मुताबिक बहुत ज्यादा अन्य लोगों के साथ इनका संवाद नहीं था। रूम की कुछ स्थिति देखने से लग रहा है कि किसी चीज से ये परेशान रहे होंगे।

 एसपी के मुताबिक बबलू कुमार प्रसाद पश्चिम चंपारण जिले के बगहा के रहने वाले थे। अधिकारी ने बताया कि ये काफी समय से यहां तैनात थे, अभी वर्तमान में इनका ट्रांसफर भी हुआ था पर अभी वहां के लिए उन्होंने प्रस्थान नहीं किया था।

Author Image

Khabar East

  • Tags: