कर्ज के बोझ से परेशान बुजुर्ग दंपति ने की आत्महत्या

  • Apr 25, 2026
Khabar East:Elderly-Couple-Dies-By-Suicide-Due-To-Debt-Burden-In-Ganjam
भुवनेश्वर,25 अप्रैलः

गंजाम जिले के गंगापुर थाना क्षेत्र के झाड़बंध पंचायत के कलासुता गांव में एक बुजुर्ग दंपति ने कथित तौर पर भारी कर्ज के बोझ के कारण आत्महत्या कर ली। मृतकों की पहचान सीमांचल बिसोई (66) और उनकी पत्नी नमिता बिसोई (61) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों ने घर में अकेले होने पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

सूचना मिलने पर गंगापुर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बरामद कर जांच शुरू कर दी है।

 पुलिस जांच में सामने आया कि दंपति पिछले कुछ समय से गहरे मानसिक तनाव में थे। कुछ दिन पहले ही उनके इकलौते बेटे की दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई थी। परिवार में उनकी पांच बेटियां भी हैं। 21 अप्रैल को उनकी सबसे छोटी बेटी की शादी हुई थी, जिससे आर्थिक बोझ और बढ़ गया था।

 स्थानीय लोगों के अनुसार, बेटे की अचानक मौत और बढ़ते कर्ज के कारण दंपति बेहद परेशान थे। इस भारी दबाव को सहन न कर पाने के कारण उन्होंने अकेले में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

 इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव और आसपास के इलाके में शोक और सनसनी फैल गई है।

पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है और घटना के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए परिवार के सदस्यों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: