पुलिस जवानों से भरी बस और ट्रक में भीषण टक्कर, दो की मौत

  • Apr 28, 2024
Khabar East:Fierce-collision-between-a-bus-and-truck-full-of-police-personnel-two-dead
सुपौल,28 अप्रैलः

लोकसभा चुनाव के लिए सुपौल में रविवार को मतदान होगा। इसी दौरान सिधवलिया थाना क्षेत्र के बरहिमा मोड़ के पास एनएच 27 के किनारे खड़ी जवानों से भरी तीन बसों को पीछे से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दो जवानों की मौत हो गई। 12 से ज्यादा जवान घायल हो गए। हादसे के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल दोनों मृत जवानों के शवों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

 जानकारी के मुताबिक, गोपालगंज थाने से सुपौल तक तीन बसों में 242 जवान सवार हुए। इसी बीच बस में सवार जवान बरहिमा मोड़ के पास एनएच 27 के किनारे एक होटल पर रुक कर खाना खाने लगे। वहां सिपाही बस से उतर गए। वहीं, कुछ जवान बस में ही सफर कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से एक ट्रक ने बस में टक्कर मार दी। हादसे में दो जवानों की मौत हो गई। 12 से ज्यादा जवान घायल हो गए। जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

  घटना के बाद पुलिस जांच कर रही है। मृत जवानों में पवन महतो और अशोक उराव शामिल हैं। मौके पर कई पुलिस अधिकारी मौजूद थे। हादसे के बाद डीएम मकसूद आलम और एसपी स्वर्ण प्रभात भी सदर अस्पताल पहुंचे।

Author Image

Khabar East

  • Tags: