पीएससी के नये चेयरमैन बने पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल वर्मा

  • Aug 04, 2026
Khabar East:Former-IAS-officer-Anil-Verma-becomes-the-new-chairman-of-PSC
कोलकाता,04 अगस्तः

रिटायर आईएएस अधिकारी अनिल वर्मा को लोक सेवा आयोग पश्चिम बंगाल का चेयरमैन बनाया गया है। नवान्न स्थित वित्त विभाग द्वारा इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया गया है। उसके अनुसार भारत के संविधान के अनुच्छेद 316(1) के तहत गवर्नर की मंजूरी से अनिल वर्मा को इस पद पर नियुक्त किया गया है। बताया गया है कि उनका कार्यकाल पद संभालने की तारीख से शुरू होगा। एडिशनल चीफ सेक्रेटरी प्रभात कुमार मिश्रा के हस्ताक्षर वाली नोटिफिकेशन की कॉपी, राज्य के चीफ सेक्रेटरी, मुख्यमंत्री सचिवालय, गवर्नर सचिवालय और वित्त विभाग समेत सभी संबंधित प्रशासनिक विभागों को भेज दी गई हैं।

 अनिल वर्मा 1989 बैच (पश्चिम बंगाल कैडर) के रिटायर्ड IAS अधिकारी हैं।अपने लंबे ने करियर के दौरान उन्होंने राज्य प्रशासन में कई अहम पदों पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई। रिटायर होने से पहले उन्होंने नेताजी सुभाष एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर के तौर पर अहम जिम्मेदारी निभाई थी।

Author Image

Khabar East

  • Tags: