ओड्राफ बनेगा ओडिशा का राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल

  • Aug 04, 2026
Khabar East:ODRAF-To-Be-upgraded-As-Odishas-State-Disaster-Response-Force-SDRF
भुवनेश्वर,04 अगस्तः

ओडिशा सरकार ने ओडिशा डिजास्टर रैपिड एक्शन फोर्स (ओड्राफ) को राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने मंगलवार को लोक सेवा भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में इसके लिए अलग बटालियन और प्रभारी अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए।

 उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन (संशोधन) अधिनियम-2025 के अनुरूप ओड्राफ को आधुनिक संसाधनों, बेहतर अवसंरचना और अतिरिक्त मानवबल के साथ चरणबद्ध तरीके से सशक्त बनाया जाएगा। ओएसडीएमए पहले ही ओड्राफ को एसडीआरएफ के रूप में नामित करने की सिफारिश कर चुका है।

हालिया बाढ़ के दौरान  59 टीमों के 674 जवानों ने 9 जिलों में 59 नौकाओं के साथ राहत एवं बचाव अभियान चलाया। ओड्राफ ने 1,393 लोगों और 213 मवेशियों को सुरक्षित निकाला, 19 गर्भवती महिलाओं तथा 6 सर्पदंश पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाया और 490 घंटे तक लगातार राहत कार्य किया।

 सरकार ने ओड्राफ की 20 से बढ़ाकर 30 इकाइयां करने, नए एसडीआरएफ मुख्यालय की स्थापना तथा पुलिस विभाग के साथ मिलकर व्यापक एसओपी तैयार करने के निर्देश दिए हैं। मंत्री ने बाढ़ प्रभावित जिलों में फसल, मकानों, स्कूलों और अन्य सार्वजनिक संपत्तियों के नुकसान का शीघ्र आकलन कर प्रभावित लोगों को जल्द सहायता उपलब्ध कराने क भी बात कही है

Author Image

Khabar East

  • Tags: