बिहार के कई जिलों में जेलों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

  • Apr 17, 2026
Khabar East:Intensive-Raids-on-Jails-Across-Several-Districts-of-Bihar
समस्तीपुर,17 अप्रैलः

बिहार में सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री पद संभालते ही जेल सुधार की दिशा में पहला बड़ा कदम उठाया गया। शुक्रवार सुबह राज्य के विभिन्न जिलों की जेलों में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीमों ने अचानक व्यापक छापेमारी अभियान चलाया। जेल के हर वार्ड, बैरक और कैदियों के सामान की सघन तलाशी ली गई, जिससे बंदियों के बीच हड़कंप मच गया हालांकि इस अभियान में कहीं से भी कोई आपत्तिजनक सामान या प्रतिबंधित वस्तु बरामद नहीं हुई। समस्तीपुर में अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय पांडेय के संयुक्त नेतृत्व में समस्तीपुर मंडल कारा में रात के दौरान एक विशेष सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। यह अभियान देर रात सुरक्षा व्यवस्था की वास्तविक स्थिति का आकलन करने और कारा परिसर में विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से संचालित किया गया।

 उत्तर बिहार की प्रमुख जेल शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा में शुक्रवार सुबह बड़े स्तर पर छापेमारी अभियान चलाया गया। सुबह करीब 4:30 बजे शुरू हुए इस ऑपरेशन का नेतृत्व जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा ने किया। पुलिस की भारी तैनाती के साथ जेल को चारों ओर से घेरकर हर वार्ड और बैरक की बारीकी से तलाशी ली गई

Author Image

Khabar East

  • Tags: