नक्सली हों या गैंगस्टर, सख्ती से निपटेंगे: डीजीपी

  • Oct 21, 2026
Khabar East:It-may-be-Naxalites-or-Lawrence-Bishnoi-gang-we-will-respond-firmly-Odisha-DGP
कटक,21 अक्टूबरः

कटक जिले के बक्सी बाजार स्थित पुलिस मुख्यालय में 67वां पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। इस अवसर पर नक्सलियों और अन्य अपराधियों से मुकाबला करते हुए अपनी जान गंवाने वाले पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। ओडिशा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) बिनयतोष मिश्रा और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान शहीद पुलिसकर्मियों की स्मृति में गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीजीपी बिनयतोष मिश्रा ने कहा कि नक्सलियों, लॉरेंस बिश्नोई गैंग और अन्य अपराधियों के खिलाफ पुलिस सख्ती से जवाब देगी।

 उन्होंने कहा कि अपराध से मुकाबला करने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिसकर्मी सर्वोच्च बलिदान देने के लिए भी तैयार हैं।

 डीजीपी ने ड्यूटी के दौरान शहीद होने वाले पुलिसकर्मियों की संख्या में आई कमी का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2000 के आसपास ड्यूटी के दौरान शहीद होने वाले पुलिसकर्मियों की संख्या 1,000 से अधिक थी, लेकिन अब यह घटकर 100 से कम रह गई है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले वर्षों में ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों की संख्या में और कमी आएगी।

Author Image

Khabar East

  • Tags: