डिलिमिटेशन के मुद्दे पर झामुमो को मिला कांग्रेस व राजद का साथ

  • Mar 10, 2025
Khabar East:JMM-got-the-support-of-Congress-and-RJD-on-the-issue-of-delimitation
रांची,10 मार्चः

झामुमो ने 2026 के बाद होने वाले परिसीमन के लिए मौजूदा प्रारूप के विरोध करने का एलान कर दिया है। झामुमो के एलान के बाद झारखंड में उसके सहयोगी दल कांग्रेस और राजद ने भी इस मुद्दे पर झामुमो का समर्थन किया है और परिसीमन के मौजूदा मसौदे का विरोध करने की घोषणा की है। वहीं परिसीमन के मुद्दे पर भाजपा ने कांग्रेस पर दोहरा चरित्र अपनाने का आरोप लगाया है। भाजपा ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि जब 2008 में देश में परिसीमन हुआ था, तब किसकी सरकार थी और उसने तब परिसीमन क्यों कराया था?

 कांग्रेस को परिसीमन से पहले देना होगा ये जवाब : भाजपा

 2026 के बाद लोकसभा सीटों के परिसीमन के मुद्दे पर झामुमो के विरोध पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने कहा कि झामुमो एक क्षेत्रीय पार्टी है, वह कई मुद्दों पर इस तरह विरोध कर सकती है, लेकिन अगर कांग्रेस एक राष्ट्रीय पार्टी होने के नाते परिसीमन का विरोध करती है, तो उन्हें बताना होगा कि वर्ष 2008 में जब परिसीमन हुआ था, तब दिल्ली में कांग्रेस की सरकार थी, तब उसने परिसीमन क्यों कराया था। भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस को अपने दोहरे चरित्र के लिए जनता को जवाब देना होगा।

Author Image

Khabar East

  • Tags: