जेपी नड्डा ने जारी किया ओडिशा भाजपा का संकल्प पत्र

  • May 05, 2024
Khabar East:JP-Nadda-Releases-BJPs-Election-Manifesto-For-Odisha-Assembly-Elections-2024
भुवनेश्वर, 05 मई:

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का 'संकल्प पत्र' (चुनावी घोषणापत्र) जारी किया।

संकल्प पत्र जारी करते समय जेपी नड्डा ने कहा कि हम ओडिशा विधानसभा में विपक्ष के रूप में बैठने के लिए नहीं, प्रदेश में सरकार बनाने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं।  इस दौरान भाजपा अध्यक्ष ने किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल पर धान खरीदने का वादा किया।

 नड्डा ने कहा कि हम जून 2027 तक राउरकेला, संबलपुर, पारादीप और धामरा को जोड़ने वाला एक औद्योगिक गलियारा विकसित करेंगे।

 भारतीय जनता पार्टी ओडिशा की महिलाओं के लिए 'सुभद्रा' योजना शुरू करेगी। राज्य की प्रत्येक महिला को अपने परिवार के विकास के लिए 50,000 रुपये का वाउचर मिलेगा। महिलाएं इन वाउचर को दो साल के भीतर भुना सकती हैं।

 इस अवसर पर ओडिशा भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल, सांसद अपराजिता षड़ंगी, जुएल ओराम, वरिष्ठ नेता समीर मोहंती, संबित पात्रा और पृथ्वीराज हरिचंदन सहित अन्य उपस्थित थे।

 ओडिशा में विधानसभा और लोकसभा चुनाव एक साथ चार चरणों में होंगे।  पहला चरण 13 मई को, दूसरा चरण 20 मई, तीसरा चरण 25 मई और चौथे व आखिरी चरण के लिए 1 जून को मतदान होगा। चुनाव के नतीजे चार जून को घोषित किए जाएंगे।

Author Image

Khabar East

  • Tags: