भाजपा की ओडिशा यूनिट का चुनाव घोषणा पत्र कल (रविवार) जारी किया जाएगा। पार्टी के राज्य उपाध्यक्ष गोलक महापात्र ने शनिवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी।
महापात्र ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दोपहर तीन बजे भुवनेश्वर पहुंचकर चुनावी घोषणापत्र जारी करेंगे।
घोषणापत्र जारी करने के अलावा, नड्डा आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की रणनीतियों के संबंध में भुवनेश्वर के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत करेंगे।
इसके बाद नड्डा कटक जाएंगे और पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव से संबंधित मामलों पर चर्चा करेंगे।
महापात्र ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को उन मुद्दों के बारे में बताएंगे जो वे चुनाव प्रचार के दौरान लोगों के सामने उठाएंगे। इस मौके पर महापात्र ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ओडिशा दौरे के बारे में भी जानकारी दी।