झारखंड हाईकोर्ट को नया कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मिलने जा रहा है। हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद को एक्टिंग चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति ने संविधान के अनुच्छेद 223 के तहत उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। वह 28 नवंबर 2026 से कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे। यह नियुक्ति वर्तमान मुख्य न्यायाधीश जस्टिस महेश शरदचंद्र सोनक के सेवानिवृत्त होने के बाद प्रभावी होगी। जस्टिस सोनक 27 नवंबर 2026 को अपने पद से सेवानिवृत्त हो रहे हैं।जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद झारखंड हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश हैं। वर्तमान मुख्य न्यायाधीश की सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें हाईकोर्ट के न्यायिक और प्रशासनिक कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके कार्यभार संभालने के साथ ही हाईकोर्ट में उनके नेतृत्व में न्यायिक एवं प्रशासनिक कामकाज का संचालन होगा।
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 223 में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति का प्रावधान है। इसके तहत मुख्य न्यायाधीश का पद रिक्त होने या उनके अपने दायित्वों का निर्वहन करने में असमर्थ होने की स्थिति में राष्ट्रपति हाईकोर्ट के किसी अन्य न्यायाधीश को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त कर सकते हैं। इसी संवैधानिक प्रावधान के तहत जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की नियुक्ति की गई है।