नीतीश कुमार ने घोषित की जेडीयू राज्य कार्यकारिणी कमेटी की सूची

  • Nov 27, 2026
Khabar East:Nitish-Kumar-announced-the-list-for-the-JDU-state-executive-committee
पटना,27 नवंबरः

बिहार की सत्ताधारी पार्टी जनता दल यूनाइटेड ने 137 सदस्यीय राज्य कार्यकारिणी की सूची जारी की है। पहली बार निशांत कुमार को संगठन में जगह दी गई है और उन्हें प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार की सहमति के बाद प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने ये सूची जारी की है। इसके अलावा 48 जिला प्रभारी की भी सूची आज जेडीयू की तरफ से जारी की गई है। साथ ही उपाध्यक्ष महासचिव और सचिव की नई सूची भी जारी की गई है जिसमें तीन उपाध्यक्ष, 9 महासचिव और 11 सचिव बनाए गए हैं। संगठन को धारदार बनाने के लिए जेडीयू नेतृत्व की तरफ से तैयारी हो रही है। प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा की तरफ से जारी राज्य कार्य करने की सूची में राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, बिहार सरकार के दोनों उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, पूर्व सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह, पूर्व सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा खुद शुरू के 10 लोगों में जगह दी गई है।

 वहीं,रामचरित्र सिंह, विजय सहनी और विश्वनाथ सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। रणधीर सिंह, राजकुमार सिंह, अमर चौधरी उर्फ भगवान चौधरी, अजय कुमार. मुर्तुजा अली कैसर, राजकुमार झा, रंगनाथ शर्मा, ओमप्रकाश सिंह सेतु और मनीष कुमार को प्रदेश महासचिव बनाया गया है। मनीष कुमार को आईटी प्रभारी का भी जिम्मा मिला है।

 इसके अलावा सभी मंत्रियों, विधायकों, सांसदों, पूर्व विधायकों, पूर्व सांसदों के साथ पूर्व मंत्री और पार्टी के संगठन में काम करने वाले नेताओं को भी 137 सदस्यीय सूची में जगह दी गई है। साथ ही 48 सदस्यीय जिला प्रभारी की नई सूची भी जारी की गई है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: