रांची में बड़े स्तर पर थाना प्रभारियों का तबादला

  • May 23, 2026
Khabar East:Large-scale-transfer-of-Station-In-charges-in-Ranchi
रांची,23 मईः

राजधानी पुलिस में तबादलों का दौर जारी है एसएसपी के निर्देश पर 15 सब-इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारियों का अलग-अलग थानों, ओपी और टीओपी में प्रभारी के तौर पर ट्रांसफर किया गया है इसे लेकर एसएसपी कार्यालय की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है 15 थाना और ओपी प्रभारियों का हुआ तबादला रांची में कानून व्यवस्था को मजबूत और निष्पक्ष बनाने के लिए पुलिस अधिकारियों का लगातार ट्रांसफर किया जा रहा है हाल ही में खलारी, बुंडू, जगन्नाथपुर समेत कुल सात थाना प्रभारी बदले गए वहीं, शुक्रवार को एक बार फिर बड़े पैमाने पर थाना प्रभारियों का तबादला किया गया है रांची एसएसपी ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है सभी अफसरों को तुरंत अपने पद पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है

किस थाना प्रभारी को कहां भेजा गया

शैलेन्द्र टुडू - थाना प्रभारी, नरकोपी

कफील अहमद - थाना प्रभारी, बेड़ो

विकास कुमार पासवान - ओपी प्रभारी, मुरी

दिनेश कुमार ठाकुर - थाना प्रभारी, विधानसभा

शिवनारायण तिवारी - थाना प्रभारी, ईटकी

गगन कुमार ठाकुर - थाना प्रभारी, सिकिदिरी

दुलाल कुमार महतो - थाना प्रभारी, तमाड़

कुंदन कुमार - थाना प्रभारी, दशमफॉल

अभिषेक कुमार - थाना प्रभारी, राहे

राहुल - प्रभारी, मोराबादी टीओपी

अक्षय कुमार - प्रभारी, एदलहातू टीओपी

विवेक कुमार - प्रभारी, चुटुपालू टीओपी पूजा

विभुति उरांव - प्रभारी, हिल टीओपी (सुखदेवनगर)

अवध बिहारी कुंवर - यातायात थाना प्रभारी, खेलगांव

धर्मेन्द्र कुमार - यातायात थाना प्रभारी, पंडरा

Author Image

Khabar East

  • Tags: