नंदनकानन चिड़ियाघर में 16 वर्षीय तेंदुए “सूरज” की मौत

  • Mar 18, 2020
Khabar East:Leopard-dies-in-Nandankanan-Zoo
भुवनेश्वर,18 मार्चः

राजधानी भुवनेश्वर स्थित नंदनकानन जूलॉजिकल पार्क (चिड़ियाघर) में मंगलवार रात 16 वर्षीय एक नर तेंदुए सूरजकी मौत हो गई। तेंदुआ रक्त प्रोटोजोआ संक्रमण जैसी बीमारी से जूझ रहा था। बीमार तेंदुए का इलाज भी चल रहा था। सूरज की मौत के बाद अब चिड़ियाघर में तेंदुओं की कुल संख्या पांच रह गई है। इसमें तीन नर और दो मादा तेंदुए शामिल हैं।

 इस बीच नंदनकानन चिड़ियाघर में चार नए शेर और दो लोमड़ियों को लाया गया है। बिलासपुर में कानन पेंडारी चिड़ियाघर से इन्हें यहां लाया गया है। बता दें चार शेर और दो लोमड़ियों को हिप्पोपोटामस की एक जोड़ी के बदले में नंदनकानन चिड़ियाघर लाया गया है। इस समय नंदनकानन चिड़ियाघर में 15 शेर और चार लोमड़ियां हैं।

 उल्लेखनीय है कि पूरी दुनिया में कहर बरपा रहे कोरोनावायरस के प्रकोप के चलते नंदनकानन चिड़ियाघर को फिलहाल पर्यटकों के लिए 31 मार्च तक बंद कर दिया गया है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: