बिहार विधानसभा में राज्यसभा चुनाव के लिए बिहार से एनडीए के उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। जदयू प्रमुख नीतीश कुमार, रामनाथ ठाकुर, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, शिवेश राम एवं उपेन्द्र कुशवाहा ने विधानसभा में नामांकन किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन कर दिया है। उन्होंने जनता दल यूनाइटेड की ओर से विधानसभा में नामांकन दाखिल किया है। इस मौके पर नीतीश कुमार के साथ गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी एवं शिवेश राम मौजूद रहे। इससे पहले गृहमंत्री अमित शाह मुख्यमंत्री आवास पहुंच कर सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उन्हें अंगवस्त्र देकर भव्य स्वागत किया।
बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को राज्यसभा में जाने की इच्छा व्यक्त की। उन्होंने एक्स पर ट्वीट कर खुद इसकी पुष्टि किया। जदयू प्रमुख नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का ऐलान किया। आज इसी क्रम में नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन किया है। जदयू की ओर से राज्यसभा की 2 सीटों के लिए नीतीश कुमार और रामनाथ ठाकुर ने नामांकन पर्चा भरा।